बलिया, सितम्बर 9 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जूनियर नेशनल रिंग टेनिस चैंपियनशिप के पहले दिन बुधवार को रोचक मुकाबले हुए। उद्घाटन सत्र के बाद पहले लीग मैच में तेलंगाना की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए उत्तराखंड को 7-2 के एकतरफा अंतर से हरा दिया। जबकि दूसरे लीग मुकाबले में ओडिशा ने अपने सधे हुए प्रदर्शन के दम पर दिल्ली की टीम को 7-3 से करारी शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- जूनियर नेशनल रिंग टेनिस चैंपियनशिप का आगाज आजउद्घाटन समारोह इससे पहले 'अरुण सिंह मेमोरियल जूनियर नेशनल रिंग टेनिस चैंपियनशिप' का भव्य शुभारम्भ सनबीम स्कूल (अगरसंडा) में हुआ। मुख्य अतिथि रिटायर क्षेत्रीय खेल अधिकारी श्रीभगवान राय, विशिष्ट अतिथि रिंग टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव केआर वी. श्यामसुंदर और विद्यालय के निदेशक डॉ. कुंवर अरुण सिंह ने तुलसी वे...