नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- वरिष्ठ नक्सली सदस्य नक्का सुशीला रानी ने मंगलवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वह पिछले 34 सालों से इस प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी हुई थीं। छत्तीसगढ़ के माड इलाके में सीपीआई (माओवादी) की डिवीजन कमेटी मेंबर (डीसीएम) रहीं सुशीला रानी (उर्फ लता) ने निजामाबाद पुलिस की मौजूदगी में मुख्यधारा में वापसी की। पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार, हैदराबाद में पढ़ाई के दौरान 1990 में उन्होंने सुनकारा राममोहन राव से शादी की, जो पहले से ही इस प्रतिबंधित संगठन में काम कर रहे थे।2001 में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पति की मौत के बाद उन्होंने मार्च 2004 में समाला वेंकटेश्वरलू से शादी की। विज्ञप्ति में बताया गया है कि 2006 में एक मुठभेड़ में वेंकटेश्वरलू की भी मौत हो गई। उन्होंने हैदराबाद, चेन्नई, आंध्र प्रदेश और बाद में छत्तीसग...