नई दिल्ली, जुलाई 10 -- किसी भी नवविवाहित दंपत्ति (कपल) के लिए बच्चों का होना एक खुशी की बात होती है। हां, कई बार शादी के कुछ ही समय बाद बच्चों का पैदा हो जाना लोगों को थोड़ा परेशान कर देता है। लेकिन इसके बाद भी कोई अपने मासूमों पर अत्याचार करने नहीं लग जाता है। यह आम राय है। लेकिन तेलंगाना के सूर्यपेट जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप गई। यहां पर एक दंपत्ति ने अपने दो मासूम बेटों (5 और 3 साल के) को लंबे समय से प्रताड़ित किया है। मामला सामने आने के बाद जब उन्हें गिरफ्तार किया गया, तो पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों बेटे उनके प्यार और आजादी के बीच में आ रहे थे। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब बच्चों के लगातार रोने की आवाजें सुनने के बाद पड़ोसियों को शक हुआ। उन...