नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- आदिलाबाद जिले में सरकारी आरआईएमएस अस्पताल की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में आग लगने से दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई। वहीं दो अन्य बच्चों की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात एसी यूनिट में धमाका होने के कारण लगी। यहां इलाज करा रहे 27 नवजात शिशुओं में से एक समय से पहले जन्मे बच्चे की शुरुआत में ही मौत हो गई। एक अन्य बच्चे की मंगलवार तड़के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई, जबकि 25 बच्चों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भेजा गया।

घटना की जानकारी उन्होंने बताया कि दो बच्चों की हालत गंभीर है और सभी बच्चों की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आग लगने की वजह समेत घटना की पूरी जानकारी जांच के बाद ही पता चलेगी।

जांच की प्रक...