घाटशिला, मई 17 -- मुसाबनी, संवाददाता। प्रखण्ड अंतर्गत तेरेंगा पंचायत के ग्राम केन्दाडीह, रुगढ़ीसाईं टोला बुरसाघुटू में कैनल के बगल में निर्मित पुलिया के धंस जाने से आस पास के लगभग 8 से 10 गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। पुलिया धंसने के कारण घाटशिला स्टेशन, अस्पताल, बाजार तथा बच्चों के विद्यालय आने-जाने में ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क घाटशिला से गांवों को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क है। पुलिया धंसने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना झामुमो मुसाबनी प्रखण्ड अध्यक्ष प्रधान सोरेन को दी। सूचना मिलते ही प्रधान सोरेन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी क्षेत्रीय विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन को दी जाएगी तथा जल्द ...