शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- सिंधौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तेरा में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम टीवी के माध्यम से छात्रों को लाइव दिखाया गया। साथ ही परीक्षा को लेकर छात्रों के विचार जाने गए। नौवें संस्करण के द्वितीय एपिसोड का सीधा प्रसारण सुबह दस बजे से विद्यालय के छात्रों ने देखा और परीक्षा की बारीकियों पर अपने विचार रखे। सहायक अध्यापक दीपा पूनिया के संचालन में प्रधानाध्यापक सरताज अली, शिक्षामित्र सरिका गुप्ता सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...