अररिया, मार्च 9 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय नारी दिवस की पूर्व संध्या पर तेरापंथ महिला मंडल की फारबिसगंज शाखा के द्वारा गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गृहणियों के राष्ट्रीय ,सरकारी सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर विकास पर विस्तृत परिचर्चा का कार्यक्रम देश विदेश में एक ही दिन रखा गया। इसी क्रम में फारबिसगंज तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा भी इस अभियान में फारबिसगंज की विभिन्न महिला संगठन शाखों को इस परिचर्चा के लिए उनके पदाधिकारी सहित आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में समता महिला मंडल,अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति,मारवाड़ी संस्कृति शाखा,माहेश्वरी महिला मंडल, अग्रवाल महिला मंच एवं अग्रवाल युवती मंडल के कई पदाधिकारीगण ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुभ शुरुआत नमस्कार महामंत्र एवं प्रेरणा गीत के साथ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.