आजमगढ़, मई 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर से सटे कोटवां विद्युत सब स्टेशन से जुड़े कई मोहल्लों और तीस से अधिक गांवों में सोमवार को 13 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से पानी का भी संकट खड़ा हो गया। जिले में सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे आई तेज आंधी के चलते सिधारी से कोटवां विद्युत सब स्टेशन गए 33 हजार लाइन के पोल गिर गए। कई जगह तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। सिधारी और कोटवां विद्युत सब स्टेशन के लाइनमैन से लेकर बिजली विभाग के कर्मचारी शाम तक फाल्ट ढूंढते रहे। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से 18 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति सैदवारा गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास पेड़ गिरने से 33 हजार की लाइन का पोल उखड़ गया था। इसके अलावा कई जगह तार टूटे थे।सिधारी हाईडिल से ब्रेक डाउन लेकर ...