नैनीताल, अप्रैल 4 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 13वें दिन शनिवार को भी जारी रही। डिप्लोमा इंजीनियरों ने 27 सूत्री मांगों का निराकरण न होने पर हवन और पैदल यात्रा की चेतावनी दी है।महासंघ के नैनीताल शाखाध्यक दीप चंद्र चौधरी ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल को 13 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन अभी तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई है। यदि जल्द मांगों पर अमल नहीं किया गया तो सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया जाएगा। साथ ही पैदल यात्रा भी निकाली जाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष एसएस डंगवाल, विपिन पुरोहित, मनमोहन बिष्ट, गोविंद सिंह जनौटी, तुला राम टम्टा, राजेंद्र गिरी, किशोर कुमार, जीसी जोशी, वन्दना, वेद प्रकाश, शालू प्रजापति, मोहन सिंह, नीरज तिवारी, विवेक सिंह, मनोज सिंह, विजय बिष्ट आदि मौजूद रहे...