सुल्तानपुर, अप्रैल 10 -- सुलतानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के बिघौली गांव में तेरहवीं भोज कार्यक्रम में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर गोली चलने से पांच लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार बल्दीराय थाना क्षेत्र के बिघौली गांव में समरजीत की पत्नी का तेरहवीं संस्कार था । समरजीत के परिजन पटीदार के यहां खाना खाने को बुलाने गये थे। इसी बात को लेकर विपक्षीगणों ने दरवाजे पर आकर असलहे से फायरिंग कर दी। फायरिंग से कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई।फायरिंग से दीलीप पुत्र समरजीत, प्रीति पुत्री समरजीत , दिव्यांश उर्फ विक्की पुत्र देवेंद्र निवासीगण बिघौली थाना बल्दीराय व बबलू पुत्र भंडारी लाल निवासी धर्मगंज जनपद अयोध्या व संतोष निवासी इनायत नगर को गोली लगने से घायल हो गए। घायलों की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.