इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- भरथना, संवाददाता। झिंदुआ गांव में रविवार को आयोजित तेरहवीं भोज के दौरान तेज आंधी और बारिश के बीच अचानक एक दीवार भरभराकर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आकर एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और मातम का माहौल फैल गया। झिंदुआ गांव में चंद्रभान के पिता नाथूराम की तेरहवीं का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचाव के लिए पहली मंजिल की छत पर रस्सियों के सहारे तिरपाल बांध दिया गया था, लेकिन कुछ ही देर में तिरपाल में पानी भरने लगा। तिरपाल में भरे पानी का दबाव बढ़ने से पास की दीवार पर अत्यधिक भार पड़ गया। अचानक दीवार संतुलन खो बैठी और भरभराकर नीचे गिर पड़ी। उस समय नीचे कई लोग कढ़ाई पर पूड़ियां ...