तेरहवीं कार्यक्रम में मारपीट, दो घायल
औरैया, मई 29 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर डेरा (विलाबा) में तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम निवासी कमलेश कुमार पुत्र सीताराम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 मई की रात करीब 10 बजे गांव के शनि पुत्र पटवारी, मुकेश पुत्र छुन्नी, मिथुन पुत्र पूरन सिंह तथा सुखराम पुत्र माठू मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उक्त लोगों ने एक रिश्तेदार को जमीन पर पटककर मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- खेत पर पानी लगाते समय मारपीट, 10 पर मुकदमा बीच-बचाव करने पहुंचे कमलेश कुमार और अमर सिंह पुत्र मरदान सिंह पर भी आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.