ललितपुर, जून 28 -- ललितपुर,संवाददाता। जनपद में लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कमियां चिन्हित करके उनको दूर किया जा रहा है। इसके लिए तरई फाटक के पास झांसी ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हाईमास्क लगाने के साथ अमझरा घाटी में जिगजैक स्पीड ब्रेकर बनाया जाएगा। नेशनल हाइवे पर अन्य कमियां भी दूर की जाएंगी। जनपद स्थित ललितपुर झांसी और झांसी सागर राष्ट्रीय रामजार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। हाइवे पर अनगिनत कमियां हैं। जिनको दूर नहीं कराया जा रहा है। परिणामस्वरूप लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इसको जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने गंभीरता से लिया और दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों का सर्वेक्षण करवाकर हादसों की वजह तक पहुंचने का प्रयास किया। जिलाधिकारी ने एनएचएआई झांसी को निर्देशित करते हुए कहा कि रामनगर चौराहे व कैलगुवां ओवरब्रिज पर वाहनों की ...