तेन्दुई ईटवा ड्रेन की सफाई नहीं होने से किसानों का लाखों का नुकसान
चंदौली, मई 29 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। बंधी प्रखंड की सकलडीहा रजवाहा में तेन्दुई ईटवा ड्रेन (साइफन) की बीते कई साल से साफ सफाई नहीं होने से आसपास आधा दर्जन गांव के किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। इससे किसानों का लाखों रुपये का नुकसान प्रतिवर्ष होता है। इसको लेकर किसानों की ओर से कई बार शिकायत की गई है, इसके बाद भी बंधी डिविजन के अधिकारी अनजान बने हुए है। समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
किसानों की समस्या सकलडीहा रजवाहा से संबद्ध तेन्दुई ईटवा ड्रेन (साइफन) पूरी तरह से मिट्टी के सिल्ट से पटा पड़ा हुआ है। साइफन की कई वर्षो से साफ सफाई नहीं होने से पानी की निकासी नहीं हो पाता है। इससे ताजपुर, दुर्गापुर, तेन्दुई, सिरोहुपुर सहित अन्य गांव के सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो जाती है। जिससे किसानों का लाखों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.