बोकारो, अप्रैल 19 -- अंगवाली, प्रतिनिधि। अंगवाली दक्षिणी अंतर्गत बेहरागोडा, खांजो पुल के उत्तरी कोना स्थित आदिवासियों का धर्मस्थल (जाहेर थान) को करीब एक सप्ताह पहले तेनु-बोकारो नहर मार्ग चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य में जुटे कथित संवेदक सह कंपनी की जेसीबी मशीन से उखाड़ दिया गया। इससे यहां के ग्रामीण खासा नाराज व आक्रोशित हैं। ग्रामीणों की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे मुखिया पति अशोक प्रग्नेत ने बताया कि संवेदक को पूर्व में उक्त धर्मस्थल होने की सूचना दे दी गई थी। हालांकि उक्त स्थल की चारों ओर गार्डवाल सहित चबूतरा निर्माण कराने को आश्वस्त किया गया है। रविवार को उक्त स्थल पर काफी संख्या में जुटकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। पंचायत के करीब अठारह टोले के ग्रामीण यहां पर पूजा करते हैं। ग्रामीण प्रतिनिधियों का कहना है कि कंपनी शीघ्र इसकी मरम्मत कराए ...