बोकारो, अप्रैल 10 -- अंगवाली। तेनु-बोकारो नहर रोड चौड़ीकरण एवं समतलीकरण कार्य एक साथ जारी है। मालूम हो कि बीते सप्ताह से ही अंगवाली चौक के उत्तरी दिशा में पूर्व से ही बसे हुए परिवारों द्वारा सिंचाई विभाग की अधिग्रहित भूमि का अतिक्रमण किया गया था। संवेदक व कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनय पांडे ने बताया कि चौक के निकट विभाग द्वारा पूर्व में दिए गये चहारदिवारी से उत्तर दिशा में करीब साढ़े नौ मीटर चौड़ाई फिलवक्त लेनी है। बताया कि बाद में नाली निर्माण में तीन फीट अतिरिक्त भूमि लिए जाने का प्रावधान योजना में है। जैसा कि देखा गया कि चौक के निकट सड़क पर जीसीबी बिछाकर टैंकर से पानी देकर ऊपर से रोलर चलाया गया।दक्षिण दिशा में कुछ व्यवसाई निजी स्तर पर अपनी दुकानों को हटाकर पीछे की स्थल पर ले जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.