बोकारो, मार्च 19 -- अंगवाली, प्रतिनिधि। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बोकारो के पत्रांक के आलोक में बुधवार को पेटरवार अंचल अंतर्गत पांच राजस्व पंचायतों में ग्रामीणों के साथ पंचायत प्रतिनिधि की उपस्थिति में ग्राम सभा की जानी है। ऐसे में बुधवार को अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार की अध्यक्षता में ग्राम सभा की गई। यहां पर भूमि अर्जन के लिए अध्यापना पत्र उपलब्ध कराया गया। मालूम हो कि राज्य सरकार सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग(भू-अर्जन निदेशालय) रांची के ज्ञापन द्वारा निर्गत अधिसूचना के आलोक में इस परियोजना के निर्माण के पूर्व ग्राम सभा एवं स्थानीय प्राधिकारी का परामर्श प्राप्त किया जाना है। अंगवाली के बाद चलकरी दक्षिणी में सभा की गई। मालूम हो कि पथ निर्माण विभाग/पथ प्रमंडल बोकारो अंतर्गत फुसरो, पिछरी, जैनामोड़ पथ ...