बोकारो, मार्च 19 -- तेनुघाट, प्रतिनिधि। तेनुघाट अतिथि भवन में तेनुघाट संवेदक संघ के द्वारा बुधवार को संवेदक सुनील महतो की अध्यक्षता में बैठक की गई। काफी संख्या में संवेदक पहुंचे। संघ के द्वारा तेनुघाट-बोकारो नहर मरम्मत के लिए निकाली गई 184 ग्रुप में ऑनलाइन संविदा का जोरदार तरीके से विरोध करते हुए ऑफलाइन संविदा की मांग की गई। अध्यक्षता कर रहे सुनील महतो ने बताया कि तेनुघाट डैम के विस्थापित एवं नहर विस्थापितों के हित में ऑनलाइन संविदा नहीं है। ऑनलाइन संविदा से कार्य की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है और विस्थापितों का हक भी मारा जाता है। यहां के विस्थापित संवेदकों का यही एक रोजगार का माध्यम है। और विस्थापितों के मुद्दों को लेकर सरकार भी गंभीर है। इसलिए सरकार और बांध प्रमंडल के अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि ऑनलाइन संविदा को रद्द करते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.