बोकारो, मई 18 -- तेनुघाट/खेतको। तेनुघाट डैम से दो रेडियल गेट यानी मेन फाटक पांचवे दिन रविवार को भी खुले रहे। इससे लगभग चार हजार क्यूसेक पानी का बहाव दामोदर नदी में हो रहा है। मालूम हो कि इस कच्चा डैम में कुल दस रेडियल गेट हैं। तेनुघाट बांध प्रमंडल के सहायक अभियंता मंगल देव सिंह ने बताया कि ऐतिहातन तौर पर यह फाटक खोला गया है। वर्तमान में 851 फीट पानी डैम में स्टोरेज है। और 846 फीट पानी ही रखना है। ऐसे में संभवत: और पांच दिन ये दोनों रेडियल गेट खुले रखे जायेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वैसे तो इस डैम में जमीन लेवल से 882 फीट पानी स्टोरेज करने की क्षमता है परन्तु जमीन अधिग्रहण नहीं होने के कारण 882 फीट को रोक कर नहीं रखा जा सकता है। चूंकि नदी के आस पास से सटे कई गांव एवं खेत खलिहान पानी से प्रभावित होने लगता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...