संतकबीरनगर, मार्च 26 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के गांवों में ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊंचा करने व सुविधाएं देने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन तेनुहारी दोयम में तमाम योजनाओं के बाद भी ग्रामीणों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। गांव की सफाई व्यवस्था बदहाल है। इसके चलते जगह-जगह गंदगी फैली है। गांव में जाने वाली सड़क बदहाल हो गई है। गिट्टियां उखड़ गई हैं। गांव में बना जनसूचना केंद्र भी बेमतलब साबित हो रहा है। गांव में बना आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी बेमतलब साबित हो रहा है। ग्रामीणों को सामुदायिक शौचालय की सुविधा नहीं मिल पा रही है।विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के तेनुहारी दोयम समेत अन्य गांवों में जाने के लिए नेशनल हाइवे से सड़क गई है। ये सड़क टूट जाने से गिट्टियां उखड़ कर सड़क पर फैली हुई हैं। इसके चलते अकसर इस ...