बोकारो, मार्च 11 -- तेनुघाट ओपी क्षेत्र अंतर्गत उलगड्डा पंचायत के पास बुधवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक चंदन कुमार सिंह जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंगेकुदर का रहने वाला था। बाइक (जेएच09बीएम 6013) पर से चंदन कुमार सिंह, बादल कुमार सिंह और गणेश कुमार सिंह उलगड्डा से वापस जरीडीह जा रहे थे। इसी क्रम में बाइक उलगड्डा पंचायत के पास अनियंत्रित होकर पेड़ पर से जा टकरा गई। ऐसे में बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो जवानों के साथ पहुंचे और घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान चंदन कुमार सिंह की मौत हो गई। वहीं घाल बादल कुमार सिंह एवं गणेश कुमार सिंह का इलाज चल रहा है। तेनुघाट ओपी प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.