बोकारो, जून 15 -- गोमिया प्रखंड के सरहचिया पंचायत स्थित कृष्ण मंदिर तेनुघाट में बेरमो अनुमंडल स्तरीय कृष्ण कल्याण परिषद का आम चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया 22 सदस्यीय कमेटी की देखरेख में संपन्न कराया गया। इस दौरान पीठासीन अधिकारी के रूप में गुप्तेश्वर यादव तथा संयोजक के रूप में झरी लाल यादव व नकुल यादव उपस्थित रहे। चुनाव में परिषद के 124 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की गई, जिसमें प्रदीप कुमार यादव को अध्यक्ष तथा मदन प्रसाद यादव को सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं धनेश्वर गोप लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष चुने गए। परिषद के वरिष्ठ सदस्य बालेश्वर गोप, सुरेंद्र प्रसाद यादव, पाचुलाल यादव, फुटूचनद यादव, देवनारायण यादव, भीम यादव, रूपलाल यादव, हेमलाल यादव, चंद्रिका यादव, कन्ह...