बोकारो, मई 16 -- तेनुघाट डैम से दो रेडियल गेट यानी मेन फाटक तीसरे दिन शुक्रवार को भी खुले हुए थे। इससे लगभग चार हजार क्यूसेक पानी का बहाव दामोदर नदी में हो रहा है। बेमौसम बारिश का मौसम नहीं थमने के कारण संभव है कि ये गेट अभी खुले ही रखे जायेंगे। मालूम हो कि इस कच्चा डैम में कुल दस रेडियल गेट हैं। तेनुघाट बांध प्रमंडल के सहायक अभियंता मंगल देव सिंह ने बताया कि ऐतिहातन तौर पर यह फाटक खोला गया है। वर्तमान में 852 फीट पानी डैम में स्टोरेज है। और 852 फीट पानी ही स्टोरेज कर रखा जाता है। इस डैम में जमीन लेवल से 882 फीट पानी स्टोरेज करने की क्षमता है परन्तु जमीन अधिग्रहण नहीं होने के कारण 882 फीट को रोक कर नहीं रखा जा सकता है। चुंकि नदी के आस पास से सटे कई गांव एवं खेत खलिहान पानी से प्रभावित होने लगता है।मालूम हो कि मई माह में करीब-करीब प्रतिदिन...