बोकारो, मार्च 13 -- तेनुघाट, प्रतिनिधि। झारखंड बार काउंसिल का चुनाव के लिए गुरुवार को पूरे झारखंड के अधिवक्ता संघ के द्वारा मतदान किया गया। तेनुघाट अधिवक्ता संघ के कुल 322 मतदाताओं में से 265 मतदाताओं ने अपने-अपने मतों का प्रयोग किया। जबकि 57 मतदाता मतदान डालने नहीं पहुंच पाए। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। पांच बूथ बनाए गए थे। जिसमें सभी अधिवक्ता मतदान पत्र पर अपना अपना मत डालकर बक्सा में डाल दिए। मतदान को सफल बनाने में रांची उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शैलेश कुमार मतदान पदाधिकारी के रूप में उपस्थित थे। वहीं पीठासीन पदाधिकारी के रूप में तेनुघाट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा के साथ उनके सहयोगी में तेनुघाट अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, जगदीश मिस्त्री, डीएन तिवारी, विनोद कुमार गुप्ता, आनंद श्रीवास्तव, राकेश कुमार...