दरभंगा, दिसम्बर 16 -- गौड़ाबौराम। अंचल के तेनुआ गांव में सोमवार की देर शाम लगी आग से दो घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि शिव चौपाल के घर से उठी आग की लपटोंं ने अगल-बगल के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी में गृहस्वामी शिव चौपाल व उसके मवेशी भी झुलस गये। जदयू गौड़ाबौराम प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सरफे आलम ने बताया कि घटना की सूचना सीओ को भेजी गई है, पर पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण शुरू नहीं हुआ है। सीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। प्रतिवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...