गोरखपुर, जून 9 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के तेनुआ टोल प्लाजा के पास रविवार आधी रात रोड रेजिंग (गाड़ी आगे-पीछे करने) में बाइक सवारों ने कार चालक रॉड से बुरी तरह पीट दिया। बाइक सवार युवकों ने कार चालक का पीछा कर रास्ते में रोका और लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में चालक सड़क पर बेहोश पड़ा रहा। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। मामले में केस दर्ज कर सोमवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान शिवम पांडेय पुत्र जनार्दन पांडेय, शिवम पांडेय पुत्र स्वर्गीय कृष्णानंद पांडेय और अमन पांडेय के रूप में हुई है। इसके अलावा दो अन्य आरोपी नाबालिग हैं。 यह भी पढ़ें- तेनुआ टोल प्लाजा के पास कार चालक पर रॉड से हमला, पांच गिरफ्तारघटना का विवरण जानक...