धनबाद, अप्रैल 18 -- कतरास, प्रतिनिधि। बीसीसीएल प्रबंधन ने कतरास क्षेत्र के डायमंड तेतुलिया और टंडाबाड़ी इलाके में बढ़ते भू-धंसान के खतरे को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों को शीघ्र खाली करने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को अधिकारियों ने घर-घर जाकर नोटिस चिपकाए और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। अधिकारियों ने बताया कि यह क्षेत्र अग्नि प्रभावित है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए यहां रहना बेहद खतरनाक है। इससे पहले 15 अप्रैल को भी बीसीसीएल टीम ने इलाके का दौरा कर ग्रामीणों को पुनर्वास योजना की जानकारी दी थी और बेलगड़िया टाउनशिप में बसाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे स्थानीय लोगों ने सुविधाओं की कमी बताकर अस्वीकार कर दिया। बता दें कि 31 मार्च को टंडाबारी बस्ती में हुए भू-धंसान हादसे में तीन घर जमींदोज हो गए थे और तीन लोगों की मौत ...