धनबाद, मार्च 15 -- आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो ने बाघमारा अंचलाधिकारी को पत्र देकर तेतुलमारी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में हो रहे चारदीवारी निर्माण कार्य की जांच की मांग की है। दिए गए पत्र में उन्होंने कहा है कि तेतुलमारी थाना क्षेत्र के नगरी कला मौजा स्थित झारखंड सरकार की अनाबाद भूमि, पुराना खाता नंबर 127 प्लॉट 3420 तथा नया खाता नंबर 551 प्लॉट 3697 और 3698, कुल रकबा लगभग 1 एकड़ 59 डिसमिल, तेतुलमारी संयुक्त क्षेत्रीय कार्यालय के समीप स्थित है। आरोप लगाया गया है कि बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा सिजुआ और कतरास महाप्रबंधक के माध्यम से बिना झारखंड सरकार की अनुमति या अधिग्रहण के उक्त भूमि पर चारदीवारी और पीसीसी निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने भी धनबाद उपायुक्त और बाघमारा अंचलाधिकारी से शिक...