धनबाद, मार्च 1 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तेतुलमारी स्थित एनटीसी चार नंबर कॉलोनी में रविवार की सुबह एक दैनिक मजदूर शंकर रवानी (35) का शव उसके आवास में पंखा की कुंडी के सहारे लटका हुआ मिला। अपने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कुछ लोगों की बात माने तो मृतक शंकर तामिलनाडू में मजदुरी का कार्य करते थे। वह एक माह पूर्व वापस लौटा था। उसे एक पुत्र व एक पुत्री है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.