धनबाद, मार्च 30 -- तेतुलमारी थाना क्षेत्र के सिजुआ-राजगंज मुख्य मार्ग स्थित पांडेडीह बाजार के समीप रविवार की संध्या दो ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में ट्रक का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान ट्रक का टायर ब्लास्ट होने से अफरातफरी मच गई। इस घटना में पीछे से आ रही एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि उक्त घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। घटना के बाद थोड़ी देर के लिए मार्ग में वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया था। दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर तेतुलमारी थाना की पुलिस पहुंचकर आवागमन को सामान्य कराया। एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और दूसरा ट्रक कोयला लेकर राजगंज की ओर जा रहा था। इसी बीच ट्रक असंतुलित होकर खड़े ट्रक से जा टकराया व पीछे से आ रही कार को धक्का मार दिया, जिससे उक्त घटना घटी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.