भागलपुर, मई 20 -- नवगछिया, निज संवाददाता। बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को नवगछिया प्रखंड के तेतरी में  "सहयोग शिविर" का आयोजन हुआ। शिविर में बीडीओ पंकज कुमार दास, सीओ  संतोष कुमार  सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे। इस शिविर में राशन, पेंशन, आवास, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र सहित विभीन्न विभागों से जुड़ी योजनाओं  का लाभ प्राप्त करने एवम विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए  पंचायत के लोगों ने आवेदन दिया। सुबह 10 बजे से ही आवेदन लेकर लोगों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। 11 बजे शिविर में सभी पदाधिकारी पहुंच गए और एक-एक कर लोगों का आवेदन लेने लगे। सबसे अधिक आवेदन राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, बिजली बिल माफी, बिजली कनेक्शन और भूमि विवाद का था। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर, पेज चार की लीड आवेदनकर्ता रोशन ने बताया कि राशन कार्ड म...