भागलपुर, अप्रैल 9 -- नवगछिया की प्रसिद्ध तेतरी दुर्गा मंदिर प्रांगण में 17 अप्रैल को नि:शुल्क सामूहिक विवाह महोत्सव के चतुर्थ संस्करण का आयोजन होगा। इसको लेकर आयोजकों ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से लगातार इस महोत्सव का सफल आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अनाथ, दिव्यांग, आर्थिक रूप से कमजोर तथा अंतरजातीय विवाह को प्राथमिकता दी जाती रही है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी कुल 25 जोड़ों का विवाह पूरी तरह से हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि इस बार भी नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न गांवों से लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। विवाह महोत्सव को सफल बनाने में बबलू चौधरी, मुकेश राय, सुजीत कश्यप, बमबम झा, मितेश रंजन, पंकज सिंह, रोनित भूषण सिंह आदि ल...