मोतिहारी, फरवरी 28 -- तेतरिया,निसं। प्रखंड पंचायत समिति की बैठक शनिवार को तेतरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में प्रखंड प्रमुख विनय कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड प्रमुख विनय कुमार यादव, मुखिया सिया सुंदरी देवी, पंसस अरविंद कुमार ने मघुआहा माल मध्य विद्यालय में डिग्री कालेज का संचालन कराने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। मुखिया सुबोध कुमार गुप्ता ने तेतरिया प्रखंड, अंचल, आम आदमी को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तेतरिया में ओपी थाना की स्थापना कराने का मांग रखी। इसपर सभी ने सहमति दी। प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष निबी देवी ने तेतरिया प्रखंड में एक और जेई की नियुक्ति कराने, घेघवा पंचायत में विवाह मंडप निर्माण कराने का मांग रखी। सेमराहा मुखिया सुरेन्द्र राय ने नल जल से लोगों को पानी नहीं मिलने का मामला उठाया।...