पलामू, अप्रैल 8 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरिया गांव के केवाल पर टोला में ठेकेदारी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। मामले में दोनों पक्षों ने थाना में प्राथमिकी कराई है। घटना मंगलवार शाम की है। एसआई संतोष कुमार ने बताया कि एक पक्ष के रघुनंदन यादव ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मारपीट करने की प्रथामिकी कराई है। दूसरे पक्ष के जनेश्वर यादव ने पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी कराई है। संतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने केस दर्ज किया है, मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...