आरा, दिसम्बर 8 -- पीरो। सांख्यिकी विभाग के निर्देश पर पीरो प्रखंड के तेतरडीह गांव निवासी मुन्ना सिंह के खेत में क्रॉप कटिंग की गई। नोडल अफसर सह समन्वयक अमित कुमार की देखरेख में की गई कटिंग के दौरान प्रति हेक्टेयर 77 क्विंटल धान पाया गया। अग्निश तिवारी, विंध्याचल सिंह और यशवंत सिंह ने बताया कि क्रॉप कटिंग का लाभ भी किसानों को मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...