रांची, अप्रैल 29 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के नेहालु गांव में बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे तेज हवा के कारण एक बड़ा पेड़ पंचायत भवन जाने वाली सड़क पर गिर गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के बीचों-बीच पेड़ गिरने से दोनों ओर के राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार हवा इतनी तेज थी कि पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर आ गिरा। गांव में मंडा पूजा होने से घटना के समय कई लोग रास्ते से गुजर रहे थे, लेकिन सौभाग्यवश कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पेड़ गिरने की सूचना मिलने के बाद पंचायत के मुखिया वीरेंद्र भगत व आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। गांव के भौंरा उरांव व अन्य ग्रामीणों ने मिलकर गिरे हुए पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता साफ कराया गया, जिसके बाद आवागमन फिर से...