औरैया, अप्रैल 20 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम बाजरहार में सोमवार दोपहर गेहूं के खेतों में पड़े अवशेष में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के खेतों में खतरा पैदा हो गया। जानकारी के अनुसार करीब एक बजे अज्ञात कारणों से गेहूं के अवशेष में आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और दूर तक धुआं फैल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना पर यूपी-112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने में जुट गई। हालांकि आग बढ़ती देख फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों में आग पर काबू पाया। इस दौरान खेतो...