गोड्डा, जून 18 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे गोड्डा एवं आसपास के लोगों को बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश से बड़ी राहत मिली। दिनभर तेज धूप और उमस से बेहाल लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन इससे मौसम सुहाना हो गया और तापमान में गर्माहट कम हुई। बीते कुछ दिनों से गोड्डा में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। सुबह सात बजे के बाद ही धूप इतनी तेज हो जा रही है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, लेकिन वातावरण में नमी ज्यादा होने के कारण 45 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का एहसास हो रहा था। दिन के साथ साथ रात में भी उमस और गर्मी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- ज...