भागलपुर, मई 1 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि ऊर्जा नगरी कहलगांव में बिजली व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। तेज हवा के कारण बुधवार शाम से बाधित हुई बिजली आपूर्ति गुरुवार सुबह करीब आठ बजे बहाल हो सकी। इस दौरान लगभग 14 घंटे तक विद्युत सेवा पूरी तरह ठप रही, जिससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रातभर अंधेरा पसरा रहा। यह भी पढ़ें- तेज हवा से ठप रही बिजली, 14 घंटे बाद बहालबिजली बाधित होने के कारण बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रातभर लोग उमस और अंधेरे में रहने को मजबूर रहे, वहीं सुबह के समय जलापूर्ति भी बाधित हो गई। पानी के लिए ग्रामीणों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की ओर से किसी प्रकार की पूर्व सूचना या स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती है। पावर सब स्टेशन पर संपर्क करने पर मोब...