गंगापार, अप्रैल 3 -- तेज हवा के चलते दिन भर जगह जगह जर्जर बिजली के तार टूटते रहे , जिससे पूरे दिन बिजली बाधित होती रही। सबसे अधिक दिक्कत हाटा उपकेंद्र से जुड़े गांवों में हुई। तेज हवा से आम के फसल को काफी नुकसान हो रहा है। शुक्रवार सुबह से ही तेज हवा के कारण मांडा क्षेत्र में जगह जगह जर्जर बिजली के तार टूटते रहे ,जिससे बिजली बाधित होती रही । हालांकि मांडा रोड उपकेंद्र से जुड़े मांडा खास फीडर के गांवों में टूटते तारों को विद्युत कर्मी बनाते रहे और तार टूटते रहे, जिससे पूरे दिन बिजली की आवाजाही लगी रही। सबसे बदतर दशा हाटा उपकेंद्र से जुड़े गांवों की रही । हाटा क्षेत्र के गांवों के विद्युत तार बेहद जर्जर और पुराने होने के कारण हल्के हवा में भी जगह जगह से तार टूट जाते हैं और बिजली की आपूर्ति बाधित हो जाती है। बिजली बाधित होने से कृषि कार्य भी...