रायबरेली, अप्रैल 6 -- हरचंदपुर, सतांव संवाददाता। बीती रात तेज हवा के कारण गिरे पेड़ व बिजली पोल की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना के कारण दोनो परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद सौंपा दिया। हरचंदपुर के किशुनपुर मजरे जोहवाशर्की गांव में रहने वाले नैपाल कुशवाहा 50 पुत्र स्व. रामेश्वर बीती शनिवार रात अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी अचानक आंधी तूफान आ गया। नैपाल कुशवाहा के घर के बगल में नीम के नीचे उनके कई मवेशी बंधे हुए थे। अधेड़ मवेशियों को वहां से खोलकर घर के अंदर ले जाने के लिए भागा। इसी बीच नीम का विशालकाय पेड़ जड़ समेत नैपाल कुशवाहा की गर्दन पर भरभरा कर गिर गया। पेड़ गिरने से हुई आवाज सुनकर परिवार के लोग घर से बाहर आये। चीख पुकार मचने पर आस-पास के तमाम लोग बचाव में दौड़े। बारिश के बीच कड़ी मशक्कत के ...