चम्पावत, मई 27 -- योगेश जोशी, चम्पावत। नेपाल सीमा में चूका में स्थापित एसएसबी पंचम वाहिनी की चौकी की टीन की छत तेज हवा से उड़ गई। साथ ही बैरक को भी नुकसान पहुंचा है। एसएसबी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि बीते मंगलवार शाम को आए तेज तूफान से चूका बीओपी की छत पर लगी 40 टीन उड़ गई। साथ ही सोलर प्लेट भी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि अन्य किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बताया कि क्षति का आंकलन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पश्चिमी क्रांतेश्वर का जंगल आग की चपेट में आया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...