अमरोहा, अप्रैल 29 -- बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच बुधवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि दोपहर में मौसम साफ होने पर निकली तेज धूप ने एक बार फिर लोगों को गर्मी से लोग बेहाल किया। दिन ढलने पर सूरज की तपिश कम होने पर राहत की सांस ली गई। गौरतलब है कि अप्रैल माह में ही क्षेत्र का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लोग गर्मी से परेशान हैं। दोपहर के वक्त चिलचिलाती धूप के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना तक दूभर हो रहा है। यह भी पढ़ें- बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश ने लोगो को दी गर्मी से राहत अस्पतालों में मौसम जनित रोगों से प्रभावित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इस बीच मंगलवार देर रात अचानक मौसम ने करवट बदली। असर बुधवार सुबह दिखाई दिया। तड़के ...