आजमगढ़, जून 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में शनिवार की दोपहर को तेज हवा संग बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। सूर्य की तपिश और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। वहीं बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले गए। कई क्षेत्रों में पेड़ गिरने और तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मौसम विभाग ने तेज आंधी संग बारिश होने को लेकर चेतावनी जारी की है। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम में परिवर्तन गुरुवार की भोर में आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम अचानक परिवर्तित हो गया। दोपहर बाद निकली तेज धूप से गर्मी बढ़ने लगी। शुक्रवार को भी सुबह से तेज धूप निकली। बीच-बीच में बादलों संग हवा चलने से लोगों को बारिश होने की उम्मीद जगी, लेकिन पूरे दिन बारिश नहीं हुई।

किसानों को राहत शनिवार को भी सुबह से तेज धू...