अमरोहा, जनवरी 24 -- शुक्रवार को हुई बारिश और तेज हवा ने किसानों की सरसों व आलू की फसल को नुकसान पहुंचाया है। शनिवार को भी मौसम का मिजाज खराब रहा। तेज हवा के साथ आसमान में बादल उमड़ते रहे। मौसम में आए बदलाव से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, गिरी हुई सरसों की फसल को संभालना बेहद कठिन होता है और इससे उत्पादन में 20 से 30 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है। गांव के किसान अब मौसम साफ होने और राहत की उम्मीद लगाए हुए हैं। शुक्रवार को अचानक बदले मौसम के कारण खेतों में खड़ी सरसों की फसल गिर गई। इस समय सरसों की फसल फलियों पर थी। कटाई से पहले ही फसल गिरने से पैदावार में कमी आने की आशंका है। बारिश से आलू की फसल को भी नुकसान हुआ है। शनिवार को भी मौसम खराब रहा। पूरे दिन तेज हवा के साथ आसमान में बादल उमड़ते रहे। कभी धूप तो कभी बादल छ...