शाहजहांपुर, अप्रैल 22 -- अल्हागंज। साहबगंज पुराना गांव में मंगलवार दोपहर तेज हवा के चलते लगी आग में तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग से नगदी, आभूषण और गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दोपहर करीब 12 बजे उमाशंकर के घर के पास पड़े घूरे में सुलग रही आग हवा के साथ उनकी झोपड़ी तक पहुंच गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग में उमाशंकर की झोपड़ी में रखा करीब 30 हजार रुपये, आभूषण और घरेलू सामान जल गया। उन्होंने करीब एक लाख रुपये के नुकसान की बात कही। पास ही रामेश्वर की झोपड़ी भी चपेट में आ गई। यह भी पढ़ें- चकसिंगार में आग लगने से चार झोपड़ीनुमा जलकर राख उन्होंने बताया कि सोमवार को बैंक से 35 हजार रुपये निकाले थे और 24 अप्रैल को पोती रूबी के तिलक की तैयारी चल रही थी, जो आग में जल गई। इसके अलावा सुआलाल की झोपड़...