तेज हवा में उड़ी जलमीनार की सोलर प्लेट, महिला घायल
रांची, जून 13 -- तमाड़, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई जलमीनार एक गरीब परिवार के लिए मुसीबत का कारण बन गई। मामला तमाड़ प्रखंड की बिरगांव पंचायत के लोहरदगा गांव का है, जहां जलमीनार निर्माण में कथित लापरवाही के कारण शुक्रवार को एक महिला घायल हो गई। पीड़िता सुनीता देवी ने बताया कि गांव में निर्मित जलमीनार के निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई है। उनका आरोप है कि जलमीनार बनने के बाद से आज तक एक दिन भी नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी है। शुक्रवार को आई तेज हवा के दौरान जलमीनार पर लगा सोलर प्लेट उड़कर उनके घर की एस्बेस्टस छत पर जा गिरा, जिससे छत की कई चादरें टूट गईं। घटना के समय सुनीता देवी घर के अंदर सो रही थीं। छत टूटने से उसके टुकड़े ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.