मुरादाबाद, मार्च 15 -- मुरादाबाद। अप्रत्याशित तौर पर चैत्र के महीने में ही वैशाख की तरह गर्म होते जा रहे मौसम के मिजाज में रविवार की सुबह बदलाव आ जाने की दस्तक हुई। रविवार सुबह छह बजे आसमान पर घने बादल छाने के साथ तेज रफ्तार से हवा चली। गरज चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। पूर्वान्ह के समय भी तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। जिसके चलते लोगों को ठंड का एहसास हो उठा। दिन के तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। लोगों ने हवा काफी ठंडी महसूस की। रविवार को बाहर निकले कई लोग फिर से गर्म कपड़े पहने नजर आए। मौसम विभाग की तरफ से जाहिर किए गए पूर्वानुमान के अनुरूप रविवार को मौसम ने यू टर्न लिया। हिमालय क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो जाने के चलते मुरादाबाद मंडल में रविवार सुबह आसमान पर घने बादल छा गए और पश्चिम दिशा से तेज हवा चलने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.