सिद्धार्थ, मार्च 19 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने 20 और 21 मार्च को तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि इन दो दिनों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन और कृषि कार्य प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि 22 मार्च से आसमान साफ होने लगेगा, लेकिन इसके साथ ही तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस अचानक बदलाव का सबसे ज्यादा असर रबी फसलों पर पड़ने की संभावना है। कृषि के जानकारों का कहना है कि इस बारिश से फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है। तेज हवा और संभावित ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी गेहूं सहित अन्य फसलें गिर सकती हैं, जिससे उत्पादन पर सीधा...