अमरोहा, अप्रैल 8 -- हसनपुर। मंगलवार रात हुई बरसात से किसान की मुश्किल और भी बढ़ गई है। कटी हुई गेहूं फसल में पानी भरने से दाने का रंग भद्दा पड़ने की आशंका जताई जा रही है। उधर, गेहूं की कटाई व गहाई कार्य कई दिन के लिए रुक गया है। पछेती गेहूं की फसल बरसात के दौरान तेज हवा से जमीन पर गिर गई। बुधवार सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो फसल की दुर्दशा देखकर सन्न रह गए। रहरा क्षेत्र के गांव निवासी किसान सुरेश का कहना है कि बेमौसम बरसात से गेहूं की फसल को बहुत नुकसान हुआ है। अगर मौसम जल्द ही सामान्य नहीं हुआ तो सब्जी आदि की फसलों पर भी दुष्प्रभाव पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.